कुरुक्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Naveen Jindal

Naveen Jindal:कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने सोमवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।जिंदल ने कहा, “ये मेरी (मेरे राजनीतिक करियर की) दूसरी पारी है। बीजेपी ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे कुरूक्षेत्र से मैदान में उतारा। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।”कांग्रेस सांसद के रूप में 2004-14 तक लोकसभा में कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नवीन जिंदल ने रविवार को विपक्षी पार्टी छोड़ दी।वे पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में दिल्ली मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए।

Read also-पर्यटन विभाग ने विदेशी सैलानियों के लिए किया होली समारोह का आयोजन – बड़ी संख्या में शामिल हुए पर्यटन

नवीन जिंदल कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार

“होली की मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मैंने ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है। महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये मेरा सेकंड इनिंग है राजनीति में। मैं भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करके और भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से मुझे मैदान में उतारा है। जिसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मैं बहुत उनका अभारी हूं। जो उन्होंने मुझे इस लायक समझा। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र जनता मेरी परिवार है। उनसे हमारा 30 वर्ष का एक परिवारिक रिश्ता है। और हमेशा वहां के लोगों से बहुत प्यार मिला और आशीर्वाद मिला।”

BJP में शामिल होकर नवीन जिंदल ने आलाकमान का आभार ..

लोकसभा चुनाव से पहले काग्रेस पार्टी का बड़ा झटका लगा। जब 24 मार्च को पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है।भाजपा में शामिल होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मुझे गर्व है कि मैं आज भाजपा में शामिल हुआ(I am proud that I joined BJP today) और मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा। पीएम मोदी के ‘विकित भारत’ सपने में योगदान करने के लिए मैं भी कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देना चाहता हूं

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *