Mahua Moitra-ED ने महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को 28 मार्च को किया तलब

Mahua Moitra Attacked BJP

Mahua Moitra- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फोरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दीMahua Moitra

तृणमूल नेता को इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में दिसंबर में लोकसभा से टर्मिनेट कर दिया गया था। उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में एंटी करप्शन इंस्टीट्यूशन लोकपाल को शिकायत दी थी जिसकी जांच के निर्देश गए थे.निर्देश दिए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को सीबीआई ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी।

Read also- AAP के प्रदर्शन से पहले क्यों दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई ?

लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दूसरे लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से ‘नकदी और गिफ्ट’ हासिल कर सदन में सवाल पूछे थे। मोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार कर दावा किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *