कान में दर्द होने के ये बड़े कारण- जानिए कैसे बचे ?

Ear Infection

Ear Infection:कान शरीर का एक बेहद संवेदनशील अंग है।कान में मैल जम जाना या पस जम जाना कान की सही ढंग से सफाई न करने के कारण ये समस्या हो सकती है।कान में दर्द होना जैसे आम बात हो चुकी है। कान में दर्द होने के कई कारण हो सकते है।कान का दर्द ,गले और सिर तक भी जा जाता है।जिसके कारण व्यकित को काफी परेशानी हो सकती है।कान में दर्द होने के कारण व्यक्ति न, तो ठीक से सो पाता है, न ही खा पाता है और कई बार रोजमर्रा( Daily Activity)काम करना भी मुश्किल हो जाता हैं।कान में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से ही इलाज के लिए मिले ।

Read also-AAP के प्रदर्शन से पहले क्यों दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई ?

कान में दर्द होने के ये हो सकते है कारण…..

कान में मैल जाना…

1.कान में दर्द होने का कारण मैल जमना भी हो सकता है । कई बार साफ सफाई का ध्यान न देने की वजह से भी कान में दर्द की  समस्या हो सकती है । ऐसे में नियमित रूप से कान की सफाई करते रहे। कान का मैल निकालने के लिए किसी नुकीली चीज का प्रयोग न करें। इससे कान में परेशानी अधिक बढ सकती है ।

2.कान में फुंसी का होना
कान में फुंसी होने के कारण भी कान में दर्द हो सकती  हैं।  कान में फुंसी होने के कारण कई बार कान में पस, दर्द सकता हैं। अगर आपको लगातार कान में दर्द की समस्या से परेशान है । तब  तो डॉक्टर को दिखाए। कान में फुंसी होने पर कान में कोई भी चीज ना डालें।

3.कान में पानी जाना….
अक्सर नहाते समय कान में पानी चला जाता है। जिस कारण कान में दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए नहाते समय कान में कॉटन को कान में  डालें।

 इन बातों का रखें ध्यान..

1.अगर सर्दी जुकाम के कारण कान का दर्द हो रहा है। तब आप पेन किलर खाकर आराम मिल जाता है । इसके अलावा आप नेजल  ड्रॉप्स  डालकर भी आपको राहत मिल जाती है।

2.कभी कभी स्विमिंग के कारण  भी कानों में दर्द व फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इससे बचने के लिए आप एंटीफंगल इयर ड्रॉप्स को यूज कर सकते है।कान के साथ कुछ भी ऐसा न करें कि आपको लेने के देने पड़ जाएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *