मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने किया रोड शो- बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

Mandi Seat

Mandi Seat:हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने शुक्रवार को रोड शो किया।रोड शो में बड़ी संख्या में कंगना के समर्थक पहुंचे।मंडी जिले के एक छोटे से कस्बे भांबला के राजपूत परिवार में जन्मी रनौत अभिनेत्री होने के साथ फिल्म निर्माता और चार बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं।अक्टूबर 2022 में, कंगना रनौत ने कहा था कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो वे मंडी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के साथ मंडी में एक जून को वोटिंग होगी।

Read also-मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम शुरू, पुश्तैनी गांव में सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी ..यूपी में हाई अलर्ट

कंगना रनौत ने कही ये बात..

लोकसभा चुनाव का प्रचार करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि डेवलपमेंट हमारा जो मेन मुद्दा है।बीजेपी की जो लीडरशिप है, नरेंद्र मोदी जी हमारे जो लीडर हैं, वो हमें जिस तरह से गाइड करेेंगे, उस डायरेक्शन में हम कोई कमी नहीं छोडेंगे।बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत चुनावी मैदान में उतर आई है। राजनीति में एंट्री करने के बाद वे काफी एक्टिव नजर आ रही है।कंगना इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में है।लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।शुक्रवार को कंगना ने रोड शो किया ।उनके रोड शो में खासा भीड़ नजर आई

मंडी के लोग आज गौरवान्वित महसूस कर रहे – कंगना रनौत

कंगना रनौत ने  रोड शो के दौरान कहा कि मंडी के लोग आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. क्योंकि उनकी बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी. हमारे लिए विकास का मुद्दा मुख्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे। उस दिशा में हम काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *