मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम शुरू, पुश्तैनी गांव में सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी ..यूपी में हाई अलर्ट

Mukhtar Ansari Death

Mukhtar Ansari Death:उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी का बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम शुरु हो गया है।तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा  पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा। मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है।मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर, मऊ,समेत यूपी कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है।किसी प्रकार की अनहोनी न हो जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है । वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी डीएम-एसपी को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस को अलर्ट किया गया।

Read also-दिल्ली में बढ़ती गर्मी से… जल्द मिलेगी राहत, अगले दो दिन बूंदाबांदी की आसार – IMD ने दिया बड़ा अपडेट

26 मार्च से खराब थी मुख्तार की तबियत…

आपको बता दें मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे दो बार उम्रकैद हो चुकी थी। उसके खिलाफ 65 से अधिक मामले लंबित थे।      उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। मुख्तार अंसारी का आज काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है।

ईलाज के लिए मेडिकल लाया गया…

बता दें कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक से खराब हुई थी।आनन फानन में मुख्तार को जांच के लिए मेडिकल कालेज में लाया गया।जांच  पूरी होने के बाद मंडलीय कारागार में वापस लाया गया। गुरुवार को मुख्तार अंसारी ने खाने में  हल्की से खिचड़ी खाई थी इसके बाद पेट नें ऐंठन की समस्या हुई।28 मार्च को सात बजे के आसपास दोबारा तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *