CM नीतीश ने क्यों कहा एनडीए के सत्ता में आने के बाद राज्य में हिंदू-मुस्लिम विवाद खत्म हो गया ?

Bihar News:

Bihar CM Nitish Kumar:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को जमुई मैदान में जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा पहले हिंदू मुस्लिम झगड़ा होता था । जब हम लोग आए है तो हिन्दू मुस्लिम झगडा खत्म हो गया है।नीतीश कुमार आगे बोलते है कि पहले कितने बच्चे पढ़ते थे। बच्चियों को तो छोड़ दीजिए पहले तो स्वास्थ्य की भी व्यवस्था नहीं  थी । ये सारा काम हम लोगों ने पूरा किया है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि 2005 तक राज्य में अक्सर हिंदू-मुस्लिम झड़पें होती थीं लेकिन 2005 में उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद ये सब बंद हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपको याद है ना 2005 से पहले कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। पहले लड़के-लड़कियां घर से नहीं निकलते थे, अब सब निकलते हैं।

Read also-लोकसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज, सुधांशु त्रिवेदी ने क्यों कहा कांग्रेस अपनी ताकत खोती नजर आ रही ?-जानें

मुख्यमंत्री नीतीश ने कही ये बात….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप समझ लीजिए साल 2006 में सोचिए शाम को कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। आज अपने को बड़ा-बड़ा भारी-भारी बात कहेंगे। 15 साल तक अन्य दलों को सरकार बनाने का मौका मिला। बिहार में क्या हुआ कुछ नहीं हुआ। और उसके बाद जब हम लोगों को सरकार बनाने का मौका मिला तो हम लोगों ने उनके विकास के कार्य  किए ।माहौल बदल गया है। अब कोई भी घर से बाहर निकल आता है। अब कितना देर तक लड़का हो, लड़की हो सब घर से बाहर  निकलते हैं। खुद को सेफ महसूस करते है। अब कैसे माहौल बदल गया।  साल 2005 तक हिंदू मुस्लिम मे भी झगड़ा होता था और जब से एनडीए सरकार सत्ता में आई है। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा भी खत्म हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *