लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय नामांकन भरा

Pappu Yadav
Pappu Yadav: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन में सबसे हॉट सीट पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय नामांकन भर दिया है।कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद पप्पू यादव को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ रहा है। इसकी बड़ी वजह आरजेडी कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला रहा है।महागठबंधन में पूर्णिया सीट आरजेडी के कोटे में गई है।यहां से बीमा भारती पहले ही  नामांकन कर दिया है।दरअसल पूर्णिया सीट पर चुनाव लड़ने के मकसद से पप्पू यादव ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया और अपनी पार्टी का भी विलय कराया पर आरजेडी के पूर्णिया सीट पर अड़ने के बाद समीकरण बदल गए और आज पप्पू यादव को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना पड़ा है।

Read also-उत्तर प्रदेश: ‘अलविदा जुमा’ को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

नॉमिनेशन के बाद कहा कि ये मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश

पप्पू यादव ने नॉमिनेशन के बाद कहा कि ये मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश थी। सीमांचल की आजादी, जातीय विवाद, भ्रष्टाचार और नफरत का खात्मा करना है। हर परिवार की खुशी और गरीबी मिटाने का मेरा संकल्प है।वही पप्पू यादव के नामांकन पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने साफ कहा है कि पार्टी से बाहर नामांकन करने की इजाजत किसी को नहीं है।बहरहाल पप्पू यादव ने कांग्रेस का झंडा उठाते हुए पूर्णिया से पर्चा भरा है पर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह गठबंधन धर्म निभाएगी।कहा यह भी जा रहा है कि पप्पू यादव और उनकी पार्टी का तकनीकी तौर पर कांग्रेस पार्टी में विलय नहीं हुआ है बल्कि इसकी पूरी प्रक्रिया बिहार प्रदेश कार्यालय में होनी थी जो अधूरी रही।ऐसे में पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पप्पू यादव पर कांग्रेस के रुख को लेकर अब तमाम निगाहें लगी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *