कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 5 अप्रैल शाम आयोजित की जाएगी

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024:कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की कल शाम बैठक होने जा रही है। इसमें हरियाणा की 9 और दिल्ली की 3 सीटों पर भी चर्चा होगी।इसके बाद इसी दिन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए एक दो और तीन नामों के पैनल तैयार हुए हैं।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की कल 5 अप्रैल शाम को होने वाली बैठक में हरियाणा के इन पैनलों पर चर्चा होगी, जिसके बाद उसी दिन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

Read also-लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय नामांकन भरा

रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा का सिंगल पैनल में नाम शामिल…

हरियाणा में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आये है। इनमें रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा का सिंगल पैनल में नाम शामिल है।वही अंबाला से कुमारी शैलजा ,वरुण मुलाना का नाम पैनल में शामिल है।जबकि सिरसा से कुमारी शैलजा ,जनरैल सिंह रोड़ी,शीशपाल खैरवाल का नाम पैनल में शामिल है।फरीदाबाद से विजय प्रताप,करण दलाल का नाम पैनल में शामिल है।गुड़गांव से कैप्टन अजय यादव,सुभाष यादव , जितेंद्र भारद्वाज के नाम चर्चाओं में है।भिवानी-महेन्द्रगढ़ से श्रुति ,रावदान सिंह का नाम पैनल में शामिल है।वही करनाल से वीरेंद्र वशिष्ठ,वीरेंद्र राठौर,चाणक्य  शर्मा का नाम चर्चाओं में हैसोनीपत से बृजेन्द्र सिंह,रामकरण मलिक का नाम पैनल में है।हिसार से जयप्रकाश जेपी,चंद्रप्रकाश,बृजेन्द्र सिंह के नाम चर्चाओं में है।इसके अलावा CEC में चर्चा के बाद कुछ सीट पर चौकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैजिन चौकाने वाले नाम की चर्चाएं है उनमे फिल्म अभिनेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबब्बर का नाम भी शामिल है।

CEC बैठक में कांग्रेस हाईकमान पैनल के अलावा…

चर्चा है कि हाईकमान यदि राजबब्बर को हरियाणा से चुनाव लड़वाने पर राजी हुआ तो उन्हें फरीदाबाद-गुरुग्राम या करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।करनाल सीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीजेपी टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।हरियाणा में एक लोकसभा सीट कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी को दी जा चुकी है। इसलिए 9 लोकसभा सीटों के पैनल बनाए गए हैं।चर्चा है कि CEC बैठक में कांग्रेस हाईकमान पैनल के अलावा कुछ वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदवारी पर भी विचार कर सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *