Naxal Surrendered: छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrendered:

Naxal Surrendered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (नक्सलियों ने) राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए।

बीजापुर के सीनियर एसपी जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा, ‘‘नक्सलियों ने खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण किया है।

Read also-PM मोदी ने नागपुर में बिना अस्त्र वाले हवाई वाहनों के लिए हवाई पट्टी का किया उद्घाटन

नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण – वे सुरक्षाबलों द्वारा शिविर लगाए जाने और ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं, जिसके तहत बल और प्रशासन दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।यादव ने कहा, ‘‘आत्मसमर्पण करने वाले 50 लोगों में से छह पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। इनमें से तीन पर पांच-पांच लाख रुपये और पांच पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Read also-दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने नवरात्रि के पहले दिन छतरपुर के माँ कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

एसपी ने दिया बड़ा बयान- जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) ने उनके आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’एसपी ने कहा कि नक्सलियों को आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।यह आत्मसमर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *