गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर क्यों पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ? गरमाई सियासत

Akhilesh Yadav on Hathras Stampede

Akhilesh Yadav Meet Mukhtar Ansari Family: समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार गाजीपुर में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि मुख्तार अंसारी की मौत का सच सभी के सामने आएगा और परिवार को न्याय मिलेगा।अखिलेश यादव ने कहा कि ये चौंकाने वाली बात है कि मुख्तार अंसारी ने खुद ही आशंका जताई कि उन्हें जेल में जहर दिया जा रहा है।

Read also-नया भारत जानता है कि अपनी सीमाओं की रक्षा कैसे करनी है ! CM Yogi Adityanath

मऊ से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उसे जेल के अंदर जहर दिया गया।समाजवादी पार्टी ने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से टिकट दिया है। 2019 के चुनाव में अफजल ने बीएसपी के टिकट पर बीजेपी के मनोज सिन्हा को हराकर इस सीट से जीत हासिल की थी।

अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी पर … कही ये बात

“जो घटना हुई है वो हैरान करने वाली थी सबके लिए, पूरे परिवार के लिए और आम जनता के लिए। और तब बहुत ज्यादा हैरान करने वाली है कि मुख्तार अंसारी ने खुद कहा कि उसको जहर दिया जा रहा है और वही बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा।

हमने आपने उत्तर प्रदेश में देखा है कि लोग अपने न्याय के लिए आत्मदाह तक कर रहे हैं, तहसीलों में जान तक गई है, मुख्यमंत्री आवास तक लोग गए हैं और जाकर आत्मदाह किया है। मुख्यमंत्री आवास हो, मुख्यमंत्री का ऑफिस हो, जेलों में जान गईं, थानों में, अस्पतालों में और हिरासत में मौत के मामलों में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ता चला जा रहा है।”

Read also-बेटे को सही रास्ता दिखाना मां को कैसे पड़ा जान पर भारी-जानें ?

बेरोजगारी पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

ये सरकार घटना कर रही है जिससे लाभ ले लें क्योंकि उनके पास बेरोजगारी का सवाल जो खड़ा है उसका जवाब नहीं है। क्या पेपर लीक नहीं हुए? कोई सरकार ये बता दे इतने पेपर लीक हुए हों। एक-दो या चार पेपर नहीं बल्कि नौ-10 पेपर लीक हुए हैं।

नौजवानों को क्या जवाब दोगे आप? मैं इनके भाषण सुन रहा हूं पेपर लीक पर क्या बोल रहे हैं, बोरोजगारी पर क्या बोल रहे हैं, अग्निवीर का जवाब क्या है इनके पास?”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *