Rajasthan: अजूबा शादी का कार्ड, लिखवाया गया ‘अब की बार 400 पार’

Rajasthan: Amazing wedding card, written 'This time we have crossed 400', abki-baar-400-paar-printed-on-wedding-card-by-jaipur-family-in-lok-sabha-election in hindi news

Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर के माधोपुर गांव में रहने वाले एक परिवार ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने परिवार के एक सदस्य की शादी करने का फैसला दो साल पहले लिया था और अब उसे चुनाव के दौरान पूरा करने की तैयारी है। दूल्हे के भाई विनोद कुदया ने बताया कि शादी का कार्ड छपवा लिया गया है। इस कार्ड पर पीएम मोदी की तस्वीर और राम मंदिर की तस्वीर छपवाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोकसभा चुनाव में मतदान कर शादी में जरुर पधारें।

Read Also: Kerala: केरल में मनाई जा रही है ईद, राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद

इसके अलावा शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ ही उनका नारा ‘अबकी बार 400 पार’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ भी छपा हुआ है। परिवार के लोग लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घर के सदस्य की शादी होने से बहुत खुश हैं और पीएम मोदी के देश के प्रति की गई उपलब्धि को भी बता रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे।

Read Also: Ghaziabad Fire- सनराइज ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग

दूल्हे के भाई विनोद कुदया ने कहा कि आज से 2 साल पहले हमारे परिवार के सदस्य ने निर्णय लिया था कि जिस दिन भी लोकसभा का चुनाव होगा उस दिन परिवार के एक सदस्य की शादी जरूर करेंगे। इसी को लेकर कार्ड पर आदरणीय मोदी जी की और श्रीराम मंदिर की फोटो छापवाई है हमने। हम देश के हित के लिए लिए गए अहम निर्णय और कार्य से प्रभावित हैं। मेरी भावना मोदी जी से प्रेरित है। मोदी जी ने हमारे देश के बहुत कुछ किया है। हमको अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर दिया है। हमारी वर्षों पुरानी तपस्या पूर्ण हुई, ऐसे में मोदी जी में हमें भगवान श्रीराम दिखते हैं और आप सभी से निवेदन है कि कृपया लोकसभा चुनाव में मतदान कर हमारी शादी में जरूर पधारें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *