सुष्मा स्वराज की पहली पुण्यतिथी: ऐसी छवि की विपक्षी भी करते थे उनका सम्मान…

सुष्मा स्वराज पुण्यतिथी

देश में यूं तो कई ऐसे नेता और नेत्री हुए जिनको आज भी याद किया जाता है, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनों के ही नहीं बल्कि विपक्षियों के भी चहेते होते हैं। ऐसे नेताओं में जहां एक नाम अटल जी का आता था तो वहीं अब एक और नाम आता है स्वर्गीय सुष्मा स्वराज जी का। देश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुष्मा स्वराज ने पिछले साल आज के ही दिन यानी 6 अगस्त को दुनिया से अलविदा कहे दिया था। उनका आकस्मिक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी पहली पुण्यतिथी के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने उन्हें याद किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह देश की मुखर आवाज थीं। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘‘पहली पुण्यतिथि पर आज सुषमाजी की याद आ रही है। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने बहुत लोगों को दुखी कर दिया।’’

सबकी चहेती थीं सुष्मा स्वराज

वहीं हमने जिक्र किया कि वे ऐसी छवि की नेत्री थीं जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। वे ऐसी थीं कि जब बोलती थीं तो विपक्ष के पास काउंटर अटैक के लिए कुछ बचता नहीं था। इसलिए उनके जाने पर विपक्षियों ने भी आंसू बहाए थे। आज उनकी पहली पुण्यतिथी पर उपराष्ट्रपित वेंकैया नायडू और उनकी बेटी बांसुरी ने भी सुष्मा जी की याद में ट्वीट किए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *