दिल्ली में JJP-BJP व हजका के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, दीपेंद्र हुड्डा ने की ये बात..

BJP has violated all norms but this is not good for democracy - Deependra Hooda

Haryana News:हरियाणा में अलग-अलग पार्टियों से जुड़ी कई नेताओं ने आज कांग्रेस का हाथ थामा है।दिल्ली में कई दलों के नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौजूद रहे। यह ज्वानिंग दिल्ली स्थित भूपेंद्र हुड्डा के आवास पर हुई। कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताने वाले नेताओं में बेरी से बीजेपी के पूर्व विधायक डॉक्टर वीरेंद्र पाल, व्यापारी नेता गुलशन ढंग व उनके साथी, जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनदीप बिश्नोई बहादुरगढ़ से इनेलो नेता रानी नागर और उनके साथी, कोसली से पूर्व सरपंच अभय सिंह का नाम शामिल है।

Read also-दिल्ली में गरमाई सियासत! पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा से भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि 37 पूर्व विधायक पूर्व सांसद आज कांग्रेस में आ चुके हैं जो हरियाणा में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान दिखाता है। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि कई वर्तमान विधायक भी पार्टी के संपर्क में है

Read Also: America: कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा में पहली बार मनाई गई महावीर जयंती

इसके अलावा दीपेंद्र ने एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि जेजेपी के विधायक ही नहीं बाकी सत्ता पक्ष के विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। जेजेपी सहित भाजपा के विरोध को लेकर कांग्रेस पर लग रहे आरोपों पर दीपेंद्र ने कहा कि आज जननायक जनता पार्टी सहित भाजपा के उम्मीदवारों को प्रदेश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में मेरा स्टैंड बिल्कुल साफ है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हरियाणा में इस तरह से किसी का विरोध ना करें वोट की चोट से जवाब दें। इस दौरान हुड्डा ने बीते दिन महेंद्रगढ़ जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताया। हुड्डा ने कहा कि वह आज कनीना के गांव जाएंगे। वहां बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *