Delhi News: हरि नगर में PG में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से कूदे छात्र ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi News

Delhi News: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दें वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के हरी नगर में एक बिल्डिंग में आग लग गई।आग लगने की घटना से बिल्डिंग में अफरातफरी का माहौल मच गया।लोगों ने बड़ी मुश्किल से बिल्डिग से कूदकर जान बचाई।

Read also-Ramlala’s Virtual Surya Tilak: PM मोदी ने वर्चुअली देखा रामलला का ‘सूर्य तिलक’

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में स्टूडेंट्स का पीजी (PG )चलाया जा रहा था।आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा  सका।बिल्डिंग में फंसे सभी बच्चों के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।आग लगने की  इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।फिलहाल आग लगने की इस घटना से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली।
आग लगने से बिल्डिंग में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। बच्चों नें बताया कि आग लगने के बाद से पूरी बिल्डिंग मे धुआं भर गया था।धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।सीढ़ी की तरफ जाने वाले रास्ते में  में भी धुई भर गया था।जिसके कारण कुछ बच्चों ने खिडकी से कूदकर जान बचाई।
बिल्डिंग मे नहीं था  फायर फाइटिंग
फायर बिग्रेड की टीम ने बताया कि हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।बिल्डिंग में आग लगने की घटना शार्ट सर्किट को बताया गया ।फायर बिग्रेड ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसी बिल्डिंग में  फायर फाइटिंग सिस्टम  नहीं था।बिल्डिंग मे पीजी( PG)  चलाया जा रहा था । काफी संख्या में बच्चे  पीजी  में रह रहे थे।आग पर समय पर  काबू पाया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *