तेलंगाना की चुनावी रैली में पीएम मोदी: सत्ता में आने पर कांग्रेस 55 फीसदी विरासत टैक्स लगाएगी

PM MODI

PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो 55 प्रतिशत विरासत टैक्स लगाएगी।तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे विरासत टैक्स लाएंगे।(Congress comes to power, it will impose 55 percent inheritance tax.) कांग्रेस विरासत पर कर के रूप में आधे से अधिक 55 फीसदी टैक्स की योजना बना रही है।”जहीराबाद में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में मतदान होगा।

Read also-NDA गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 1,500 रुपये हर महीने पेंशन का वादा किया

“कांग्रेस पार्टी ने आपको लूटने के लिए एक और तरीका निकाला है। अगर कांग्रेस सरकार बनी तो विरासत टैक्स लाने की बात कर रहे हैं। यानि आपकी जीवन भर की कमाई, आपने जो बचा कर रखा है।
जिंदगी भर मेहनत करके जो कमाया है और आपकी इच्छा है मरने के बाद आपकी संपत्ति आपने जो कमाया है वो आपके संतानों को मिले। लेकिन कांग्रेस ऐसा टैक्स लाने वाली है जिससे आपने जो कमाया है वो पूरा का पूरा आपके बच्चों को नहीं दे सकें। आधे से ज्यादा 55 फीसदी ये कांग्रेस ने वसूल करने की योजना बना ली है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *