Delhi: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के चलते चुनाव आयोग कार्यालय और बंगला साहिब के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

Delhi: संयुक्त किसान मोर्चा और ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ ने शुक्रवार को देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के मतदान के अधिकार बहाल किए जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Read Also: चिन्मय अमृत महोत्सव में विपक्ष पर PM मोदी ने बोला तीखा हमला, बोले- समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट हो…

आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदर्शन जिला और तहसील मुख्यालयों, राज्य की राजधानियों और दिल्ली में किए जाएंगे।दिल्ली में ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ ने चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और हटाए गए मतदाताओं के अधिकार बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Bollywood: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बढ़ाई सुरक्षा

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ ने चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला मार्च। वहीं पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ मार्च के दौरान एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने कहा विरोध करने वाले चेहरे और संगठन भले ही बदल जाएं, लेकिन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध तब तक नहीं रुकेगा जब तक वे इस्तीफा नहीं दे देते।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *