कंगना रनौत के नामांकन से पहले जयराम ठाकुर का बड़ा बयान ! गरमाई सियासत

Kangana Ranaut Mandi

Kangana Ranaut Mandi: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में आसानी से जीत हासिल करेंगी। पीटीआई को दिए खास इंटरव्यू में ठाकुर ने कहा, “कंगना रनौत जी फिल्म जगत में अपनी एक पहचान बनाने में सफल हुई हैं, मंडी की बेटी हैं और उन्होनें बहतर ढंग से काम किया है और पद्म श्री अवॉर्ड उनको मिला है। हिमाचल का नाम रोशन किया है। ऐसी सूरत में लोगों के बीच में मुझे नहीं लगता कि कोई कठिनाई आ रही है। वो चिर-परिचित चेहरा हैं।”जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 15 महीने में राज्य में कोई विकास काम नहीं किया है।

Read also-स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली -दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

उन्होंने कहा, “हवाई अड्डा यहां एक मुद्दा है। इसलिए हमारी सरकार ने इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। लेकिन जब ये सरकार (कांग्रेस) सत्ता में आई, तो उन्होंने उस पैसे को दूसरे कार्यों में लगा दिया। शिव धाम एक बड़ा मुद्दा है। लेकिन उन्होंने कुल बजट के 200 करोड़ कहीं और लगा दिए। मंडी में जो विनाश हुआ, एक दर्जन से ज्यादा पुल बह गए। लेकिन उन्होंने दोबारा क्या काम किया?”ठाकुर ने मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को लेकर कहा कि नेता जी ने अपना इस्तीफा पहले ही दे दिया था।

Read also-AAP ने क्यों शुरु किया वॉशिंग मशीन का काला जादू’ अभियान – देखिये पूरा वीडियो

उन्होंने कहा, ”विक्रमादित्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने उनके पिता के नाम पर वोट मांगे और उसी की वजह से उनकी सरकार बनी। लेकिन उनके निधन के बाद उन्हें जमीन नहीं मिलने से आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक रैली में कहा कि कंगना ने किन्नौर इलाके का दौरा किया और फिर फैंसी ड्रेस पार्टी की मेजबानी करने के बाद चली गईं।लेकिन किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की।कांग्रेस प्रत्याशी को जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा, ”मैं विक्रमादित्य से पूछना चाहता हूं कि वे लाहौल गए थे और लोगों ने उनके सम्मान में उन्हें लाहौल टोपी दी थी। तो क्या वो उसे भी फैंसी ड्रेस कहेंगे? लोग तो यही सब क

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *