FIFA: कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान

FIFA: Indian team announced for FIFA World Cup qualifier match against Kuwait

FIFA: कुवैत के खिलाफ छह जून को होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले के लिये भारत की 27 सदस्यों की फुटबॉल टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान और अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री का ये आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।

Read Also: बैडमिंटन: पी. वी. सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सिंगल्स मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंचीं

आगामी क्वालीफायर मुकाबले के लिए भुवनेश्वर में लगाए गए कैंप में कुल 32 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। बाकी 27 खिलाड़ी 29 मई तक कैंप में रहेंगे और फिर मैच के लिए कोलकाता जाएंगे। ब्लू टाइगर्स के नाम से मशहूर भारतीय टीम छह जून को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में कुवैत से भिड़ेगी।

Read Also: Manoj Jha ने चुनाव अधिकारियों को दी ये नसीहत ! संविधान का पालन करें

कुवैत के खिलाफ मैच के बाद, भारतीय टीम ग्रुप ए के अपने आखिरी दो मुकाबले खेलने के लिए 11 जून को कतर रवाना होगी। भारत इस समय चार मैचों में चार अंक लेकर ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। ग्रुप की टॉप दो टीमें फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *