राहुल गांधी,आदित्य ठाकरे ईवीएम को लेकर झूठ फैलाने के लिए माफी मांगे-शिवसेना नेता संजय निरुपम

Sanjay Nirupam on EVM:

Sanjay Nirupam on EVM:शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे अखबार की झूठी खबर के आधार पर ईवीएम को लेकर भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगें।संजय निरुपम ने दावा किया कि जिस न्यूज पेपर ने ईवीएम को लेकर खबर छापी थी, उसने अपनी गलती मान ली है।राहुल गांधी के साथ विपक्ष के दूसरे नेताओं ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से चुनाव लड़ रहे शिवसेना प्रत्याशी रवींद्र वायकर के चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ हुई।

अखबार के हवाले के उन्होंने कहा कि 49 वोटों से जीने वालेे शिवसेना के रवींद्र वायकरे के एक रिश्तेदार का मोबाईल फोन मतगणना के समय ईवीएम से जुड़ा था।संजय निरुपम ने कहा, “राहुल गांधी से मेरी मांग है कि वे इस झूठ को परोसने के लिए और झूठ का प्रचार-प्रसार करने के लिए देश से माफी मांगें। राहुल गांधी के साथ-साथ अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और आदित्य ठाकरे, भी माफी मांगे, जो कहते थे कि ईवीएम हैक हुआ है। इन सबको आज माफी मांगनी चाहिए क्योंकि जिस अखबार के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया था, उसने आज माफी मांग ली।”

Read also- Train Accident : हवा में उछले ट्रेन के डिब्बे…. कई लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग जख्मी

शिवसेना नेता संजय निरुपन ने कहा अखबार में जिसने वो झूठी खबर छापी थी, माफी मांग ली है। आज मांग ली है माफी है।मेरी मांग है कि राहुल गांधी को भी इस झूठ को परोसने के लिए और झूठ का प्रचार-प्रसार करने के लिए माफी मांगनी चाहिए देश से। राहुल गांधी के साथ-साथ अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव तमाम आदित्य ठाकरे, जो सब लोग जो कहे कि ईवीएम हैक हुआ… हैक हुआ, हैक हुआ। इन सबको आज माफी मांगनी चाहिए क्योंकि जिसके आधार पर आपने यह बात कही, उस अखबार ने आज स्वयं माफी मांग ली।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *