Punjab Farmers : पंजाब के किसान ने मुस्लिम कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क के लिए जमीन दान की

Punjab Farmers, #CommunitySupport, #InterfaithHarmony, #LandDonation, #SocialUnity, #CivicResponsibility, #RoadToPeace, #CulturalRespect, #AgricultureAndCommunity, #TogetherForChange,

Punjab Farmers : पंजाब के मोगा जिले से इंसानियत और भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। यहां मोहना गांव के एक किसान जगदीश सिंह ने मुस्लिम कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा दान कर दिया। इस फैसले से गांव में आपसी सौहार्द और एकता की भावना और मजबूत हुई है। गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों को कब्रिस्तान तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। सड़क न होने की वजह से उन्हें धान की फसलों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था.Punjab Farmers  Punjab Farmers  Punjab Farmers  Punjab Farmers 

Read also- Delhi: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की

जिससे न सिर्फ दिक्कत होती थी बल्कि किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती थी। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई गई, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान किसान जगदीश सिंह ने आगे बढ़कर अपनी जमीन का एक हिस्सा सड़क के लिए देने की सहमति जताई।

Read Also: उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगाई, उखरुल में तनाव पैदा

उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग एक परिवार की तरह हैं और अगर उनके छोटे से कदम से किसी समुदाय को सुविधा मिलती है, तो यह गर्व की बात है। उनके इस फैसले का गांव के लोगों ने दिल से स्वागत किया। यह पहली बार नहीं है जब मोगा के किसानों ने भाईचारे की मिसाल पेश की हो। इससे पहले भी गांव के लोगों ने एक मस्जिद के लिए जमीन दान की थी। ऐसे कदम यह दिखाते हैं कि आपसी समझ और सहयोग से समाज में बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।Punjab Farmers  Punjab Farmers 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *