ट्रायल कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने किया CM केजरीवाल को गिरफ्तार

CBI arrested CM Kejriwal: CBI arrests CM Kejriwal after trial court order, Arvind Kejriwal Arrest updates, Delhi CM Arvind Kejriwal,Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, Delhi excise policy scam case, Enforcement Directorate, Delhi liquor policy, delhi excise policy case, arvind kejriwal, cbi, ed, cbi action kejriwal, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar, #delhi, #delhincr, #AAPDelhi, #AapParty, #court, #BJPGovernment, #NarendraModi, #ArvindKejriwal, #LatestNews, #CBI-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

CBI arrested CM Kejriwal: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट ने बुधवार यानी की आज 26 जून को सीबीआई (CBI ) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की इजातत दे दी। जिसके बाद स्पेशल जज अमिताभ रावत के आदेश के बाद सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: Lok Sabha New Speaker: ओम बिरला चुने गए लोकसभा के नए स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी घोटाले में औपचारिक गिरफ्तार करने की अनुमति बुधवार यानी की आज 26 जून को दिल्ली की एक अदालत ने दे दी। विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत के आदेश के बाद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत याचिका भी वापस ले ली।


बता दें, यह आवेदन केंद्रीय जांच एजेंसी ने तिहाड़ केंद्रीय जेल से आप नेता को अदालत में पेश करने के बाद किया है। केजरीवाल अभी ईडी आबकारी घोटाले के धन शोधन मामले में जेल में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया था, जिस दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके साथ थीं।

Read Also: टूट गए सारे रिकॉर्ड! सेंसेक्स ने छुआ अब तक का सबसे ऊंचा स्तर…

CM केजरीवाल से कल 26 जून को जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी और उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आज उन्हें इस मामले में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार करने की संभावना जताई गई थी, जो अब कंर्फम हो गया है। इस विषय में CM केजरीवाल के वकिल ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि “मोदी सरकार की गंदी चालों से डरकर सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए सीबीआई से जांच में शामिल होने के लगभग एक साल बाद उसी मामले में गिरफ्तारी करने को कहा”, इससे पता चलता है कि बीजेपी ने अपनी प्रतिशोधी सोच नहीं बदली है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *