Waterlogging: झमाझम बारिश से जलमग्न हुए दिल्ली, AAP और BJP में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

Waterlogging in Delhi

Waterlogging in Delhi: शुक्रवार सुबह दिल्ली में जमकर बारिश हुई। जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण दिल्ली मे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इस कारण वाहनों को भारी ट्रैफ़िक जाम के बीच रेंगना पड़ा।दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि एलजी और गृह मंत्रालय दिल्ली में जगह-जगह पानी भरने की समस्या से निपटने के लिए सरकारी अधिकारियों को ज़मीन पर नहीं जाने दे रहे हैं।

Read also-टीवी एक्ट्रेस हिना खान हुई ब्रेस्ट कैंसर का शिकार, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल

जलमग्न हुई दिल्ली – सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जलभराव को लेकर कहा मुख्य सचिव ने रिकॉर्ड पर कहा है कि अधिकारियों को अलग-अलग बैठकों के लिए बुलाया जा रहा है और इन बैठकों के कारण उन्हें ऑन ग्राउंड पर जाने का समय नहीं मिल पाता है।शहर के कई हिस्सों से आ रही तस्वीरों में कई इलाकों में पानी भर गया है। इससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों, खासकर ऑफिस जाने वालों को बहुत परेशानी हुई।दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। फिलहाल बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है।

Read also-भारी बारिश से जलमग्न हुई दिल्ली, यातायात प्रभावित होने से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

जलभराव पर सौरभ भारद्वाज ने दी ये सफाई – दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा चीफ सेक्रेटरी ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि हमें अलग अलग जगह से मीटिंग के लिए बुलाया जाता है। हमारे पास समय ही नहीं बचता है कि ऑन ग्राउंड हमारे अफसर जा सकें। मैंने बोला कि किस किस ने बुला लिया? हमारी तो एक ही मीटिंग हुई है। तो पता चला कि सुबह एलजी साहब ने बुलाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *