वीरेंद्र सचदेवा का सीएम केजरीवाल पर तंज,कहा- AAP का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है

Delhi Liquor Scam Case:

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला साफ तौर पर बताता है कि कानून अपना काम कर रहा है और अदालत जांच एजेंसी के पेश किए गए सबूतों के आधार पर फैसला दे रही है।सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने तीन दिन की हिरासत का समय खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी और दावा किया था कि एएपी प्रमुख ने जांच में सहयोग नहीं किया और जानबूझकर टालमटोल वाले जवाब दिए।

Read Also: पहली बारिश से जलमग्न हुई दिल्ली, IMD ने किया अलर्ट जारी

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिया ये बयान – बीजेपी बीजेपी वीरेंद्र सचदेवा ने कहा जांच एजेंसियां ​​कानूनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहीं हैं और जो माननीय न्यायालय निर्णय दे रहे हैं निश्चित रूप से साक्ष्य को देख कर दे रहे होंगे। जो जिस तरह से जांच की परते धीरे-धीरे खुल रहीं हैं और माननीय हाइकोर्ट ने जो नौ अप्रैल अपना वर्डिक्ट दिया था, जिसमें कहा था कि अरविंद केजरीवाल की संलिप्तता है इस शराब नीति घोटाले में और सीधा-सीधा पैसों का लेनदेन हुआ है, तो मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी का जो चरित्र है वो धीरे-धीरे जनता के सामने खुलकर आ रहा है।”

Read Also: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया । आप का  आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *