रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20 प्रारूप से संन्यास लेने पर गौतम गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया

पिछले 17 सालों का सूखा खत्म कर T20 वर्ल्ड कप 2024 की विश्व विजेता बनी भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20 प्रारूप से संन्यास लेने पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा दोनों खिलाड़ी दिग्गज हैं और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और टेस्ट क्रिकेट एवं एक दिवसीय क्रिकेट में उनकी भविष्य की संभावनाओं को उज्ज्वल बताया है।

Read Also: Haryana: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज, चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में फोगाट खाप के प्रधान

रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20 प्रारूप से संन्यास लेने पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, “वे दोनों महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वे अब भी क्रिकेट के दो और प्रारूपों टेस्ट क्रिकेट और वन डे क्रिकेट में खेल रहे हैं। मुझे यकीन है कि वे यूंही देश की सफलता में अपना योगदान देना जारी रखेंगे।”

Read Also: Modi 3.0 Budget: बीते सालों में कैसा रहा एजुकेशन बजट? क्या युवाओं के लिए खुलेगा केंद्र का खजाना?

बता दें, T20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा संग तिरुमाला में तिरुपति वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन किए हैं। वहीं गंभीर ने टीम की जीत पर कहा कि, “भारत ने बीच के ओवरों में भी बहुत अच्छा खेला है। उन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में भी अविश्वसनीय क्रिकेट दिखाया था। वर्ल्ड कप उनके लिए बहुत बड़ी कामयाबी थी। इससे पहले कि वे फिनिश लाइन पार कर लें, बस कुछ ही समय की बात थी। हमारे पास विश्व स्तरीय क्रिकेटरों की टीम है। मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं। उनके योगदान और खेल ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *