रोहित और विराट के बाद रवींद्र जडेजा ने भी किया क्रिकेट के T20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान, PM मोदी ने तारीफ कर दीं शुभकामनाएं

पिछले 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद T20 वर्ल्ड कप 2024 की विश्व विजेता बनी भारतीय टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने T20 प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस दौरान PM मोदी ने तीनों खिलाड़ियों के खेल की सराहना भी की है।

Read Also: रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20 प्रारूप से संन्यास लेने पर गौतम गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया

T20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता रही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से फोन पर हुई बातचीत का जानकारी शेयर करते हुए PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ” प्रिय रोहित शर्मा.. आप उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं, आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका T20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज पहले आपसे बात करके खुशी हुई।”

वहीं PM मोदी ने कोहली से हुई बात की जानकारी शेयर कर लिखा कि “प्रिय विराट कोहली.. आपसे बात करके खुशी हुई। फ़ाइनल की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाज़ी को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया। आप खेल के सभी प्रारूपों में चमके हैं। T20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी लेकिन मुझे विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

Read Also: दिल्ली-NCR में प्री मानसून बनी आफत, भारी बारिश दे रही हादसों को दावत

इसके अलावा PM मोदी ने रवींद्र जडेजा के संन्यास लेने के ऐलान पर ट्वीट कर लिखा कि ” प्रिय रवींद्र जडेजा.. एक ऑलराउंडर के तौर पर आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रिकेट प्रेमी आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में रोमांचक टी20 प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। आपके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *