असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ से 38 जानवर डूबे, 82 का हुआ रेस्क्यू

Assam flood:

Assam flood: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में आई बाढ़ से गुरुवार तक 82 जानवरों को बचाया गया है।बाढ़ में डूबने से 23 हॉग हिरण और इलाज के दौरान 15 हिरणों की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने अब तक 73 हॉग हिरण, दो ऊदबिलाव, दो सांभर, एक स्कॉप्स उल्लू, एक गैंडे का बच्चा, एक खरगोश और एक जंगली बिल्ली को बचाया है।वन अधिकारी ने बताया कि अभी 20 जानवरों का इलाज जारी  है। 31 जानवरों को इलाज के बाद सुरक्षित जगह भेज दिया गया है।

Read also-UK Election Result: ऋषि सुनक ने गंवाई ब्रिटेन की सत्ता, कीर स्टार्मर होगें ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री 

असम में बाढ से अब तक  11 जानवरों की डूबने से मौत हो गई थी। 65 को बाढ़ से बचाया लिया गया है।इस बीच, एक रॉयल बंगाल टाइगर बाढ़ में डूबे पार्क से भटककर नागांव जिले के पड़ोसी गांव में पहुंच गया। उसे वन विभाग के कर्मचारी पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। बचाव के लिए गांव में पुलिस को भी तैनात किया गया है।बिश्वनाथ जिले में पार्क की उत्तरी रेंज से भटके हिरण का मांस खाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Read also-Radhika-Anant के संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

वन अधिकारी ने बताया कि पूर्वी असम वन्यजीव डिवीजन में कुल 233 शिविरों में से 95 शिविर गुरुवार शाम तक पानी में डूबे थे। दिन में 141 शिविर पानी में डूबे हुए थे।नेशनल पार्क के अंदर इन शिविरों में सुरक्षाकर्मी और वन विभाग के कर्मचारी रहते हैं, ताकि वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा के लिए गश्त कर सकें।पूर्वी या अगोराटोली रेंज में 34 में से 12 शिविर पानी में डूबे हैं। मध्य रेंज में 58 में से 31, पश्चिमी या बागोरी रेंज में 39 में से 33, बुरापहाड़ में 25 में से आठ और बोकाखाट में नौ में से तीन शिविर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।अब तक वन कर्मियों ने सात शिविर खाली कराए हैं – मध्य रेंज में दो, बोकाखाट में तीन और बिश्वनाथ और नागांव वन्यजीव डिवीजन में एक-एक।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *