INLD को झटका देकर पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा BJP में हुए शामिल, CM सैनी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘आया राम-गया राम’ का खेल जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को INLD को झटका देकर रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने कार्यकर्ताओं के साथ BJP में शामिल हो गए हैं। CM सैनी की मौजूदगी में उन्होंने BJP का दामन थामा है। इस दौरान CM सैनी ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश में तीसरी बार BJP की सरकार बनाने का दावा किया है।

Read Also: UK Election Result: ऋषि सुनक ने गंवाई ब्रिटेन की सत्ता, कीर स्टार्मर होगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री 

श्याम सिंह राणा का BJP में स्वागत कर CM नायब सैनी ने कहा कि “आज श्याम सिंह राणा के साथ INLD को छोड़ भारी संख्या में पुनः BJP परिवार में शामिल हुए साथियों का मैं स्वागत करता हूं, धन्यवाद करता हूं और दोनों हाथ जोड़कर राम-राम करता हूं। श्याम सिंह राणा मेरे घनिष्ठ मित्र हैं। मैं जब अंबाला का जिला अध्यक्ष था तब श्याम सिंह राणा यमुनानगर के जिला अध्यक्ष थे। हम संघर्ष के साथी रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि “रादौर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा की अपने BJP ‘परिवार’ में सम्मानजनक वापसी हुई है। संघर्ष के दिनों में भी श्याम सिंह राणा जी की कर्मठता और लगन हम सभी ने देखी है। एक बार फिर BJP परिवार से आपके जुड़ जाने से पार्टी को पूरे प्रदेश में लाभ होगा और तीसरी बार BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर जन सेवा में जुटी रहेगी।”

Read Also: बिहार में गिरते पुल पर पॉलिटिक्स शुरू,Neeraj Kumar बोले -जिम्मेदार लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके अलावा CM सैनी ने इस अवसर पर कांग्रेस पर तंज कस कहा कि ” गत दिवस कांग्रेस को छोड़ BJP परिवार में शामिल हुए साथियों ने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है और हमें अब आनंद आया है क्योंकि अब हम खुलकर भारत माता की जय बोल सकते हैं पहले तो हम देश के नाम पर जयकारा लगाने से भी वंचित थे।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के शासन में हुए भ्रष्‍टाचार पर भी जमकर वार किया। CM सैनी ने ये भी कहा कि जब हुड्डा सूटकेस लेकर जाते थे तब सोनिया गांधी जल्‍दी मिलने का समय देती थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *