INLD और BSP में हुआ गठबंधन, एकसाथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Alliance between INLD and BSP in Haryana: Alliance between INLD and BSP, will contest assembly elections together, INLD, BSP Haryana Assembly Elections 2024, Mayawati, Aakash Anand, Abhay Chautala, #INLDHaryana, #INLD, #BSP, #HaryanaNews, #haryana, #AbhayChautala, #Mayawati, #politics, #PoliticalNews, #political-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Alliance between INLD and BSP in Haryana: हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना है। हरियाणा विधानसभा इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और बहुजन समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में गुरुवार यानी की आज 11 जुलाई को गठबंधन का औपचारिक एलान किया। आईएनएलडी और बीएसपी के गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।

Read Also: Flood Situation in Noida: बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर, नोएडा पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को किया अलर्ट

INLD और BSP में हुआ तीसरी बार गठबंधन- हरियाणा के कुल 90 विधानसभा सीटों में से आईएनएलडी 53 और बहुजन समाज पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दलों के बीच तीसरी बार गठबंधन हुआ है। फरवरी 2019 में, बीएसपी ने आईएनएलडी के साथ अपना लगभग नौ महीने पुराना गठबंधन तोड़ दिया था, जो उस समय हरियाणा का मुख्य विपक्षी दल था।

Read Also: Crime News: पुंछ में नवजात जुड़वां बच्चियों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BJP और Congress को सत्ता से दूर रखने का प्रयास- आईएनएलडी के महासचिव अभय चौटाला ने बताया कि हमने ये सीटों की गिनती के लिए नहीं किया है बल्कि हमने लोगों को सुविधाएं कैसे दी जा सके और कैसे भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए और कैसे कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा जाए, इसके लिए किया है। इसलिए लोगों की भावनाओं के मुताबिक आपस में गठबंधन करने का काम किया है। बीएसपी नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बताया कि हम देख रहे हैं कि हम मजबूत नींव वाली एक बहुत मजबूत सरकार बनाने में सक्षम होंगे जो सभी समुदाय और जातियों के लिए समानता पर आधारित होगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *