त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में 42वां ‘आनायुट्टु’ समारोह, हाथियों को खास भोजन कराने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Kerala: 42nd 'Anayuttu' ceremony at Vadakkunnathan temple in Thrissur, thousands of devotees came to offer special food to elephants. THRISSUR ELEPHANT FEAST,VADAKKUNNATHAN TEMPLE IN THRISSUR,GRAND ELEPHANT FEAST,GRAND ELEPHANT FEAST AT VADAKKUNNATHAN TEMPLE IN THRISSUR KERALA, #kerala, #thrissurelephant, #keralafestivals, #elephantparade, #CulturalCelebration, #templefestival, #indiantradition, #thrissurpooram, #elephantprocession, #ReligiousRituals, #SpectacularSights-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Kerala: केरल (Kerala) के त्रिशूर में भारी बारिश के बावजूद, हजारों श्रद्धालु मंगलवार को ‘आनायुट्टु’ यानी हाथियों के भोज समारोह में शामिल होने पहुंचे। 42वें ‘आनायुट्टु’ समारोह में केरल के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 65 हाथियों को लाया गया। समारोह की शुरुआत सुबह पांच बजे वडक्कुनाथन मंदिर के तंत्री पुलियान्नूर शंकरनारायणन नम्बूदरी की अगुवाई में महा गणपति होमम के साथ हुई।

Read Also: अयोध्या में श्री राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मिले उपहारों के लिए म्यूजियम की मांग

बता दें, मंदिर बोर्ड के सदस्यों ने समारोह की कामयाबी के लिए श्रद्धालुओं का शुक्रिया अदा किया। ‘आनायुट्टु’ समारोह मलयालम कैलेंडर के कर्किडकम महीने के पहले दिन मनाया जाता है। ये जुलाई महीने के साथ पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि हाथियों को भोजन कराने से भगवान गणेश खुश होते हैं और हाथी साल भर बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

Read Also: राजौरी में एलओसी के पास दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

वडक्कुनाथन मंदिर के बोर्ड मेंबर ने बताया कि इतनी भारी बारिश होने के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। हम एक महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आज हमारी सभी कोशिशों का पुरस्कार मिला है। इस बार आनायुट्टु बड़ी कामयाबी है और हम इसके लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *