मेयर शैली ओबेरॉय ने किया बड़ा ऐलान ,MCD के स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों की तरह मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Shelly Oberoi on School: 

Shelly Oberoi on School: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने गुरुवार को बताया कि अशोक विहार इलाके के केशवपुरम जोन में एमसीडी का एक और स्कूल खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की तरह की सुविधाएं होंगी।मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि एमसीडी के नए स्कूल का उद्घाटन अगले हफ्ते किया जाएगा।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने करीब 41.5 करोड़ रुपये की लागत से 12,000 से ज्यादा ब्लैकबोर्ड को व्हाइटबोर्ड में बदला है।दिल्ली के 12 जोन में 1,185 जगहों पर एमसीडी के कुल 1,535 स्कूल हैं। इनमें करीब साढ़े आठ लाख बच्चे पढ़ते हैं।

Read also- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में NCORD की 7वीं शीर्षस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

शैली ओबेरॉय ने कही ये बात- शैली ओबेरॉय ने कहा जब से आम आदमी पार्टी की सरकार नगर निगम में आयी है। हमने दो स्कूलों का उद्धाटन किया है। पिछले साल हमने बवाना में और विष्णु गार्डेन के स्कूल का उद्धाटन किया था, जिसमें बहुत से बच्चे पढ़ते हैं। हर वो सुविधा हमने दी जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में मिलती है और प्राइवेट स्कूलों में मिलती है।

Read also- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां

नये स्कूलों का जल्द होगा उद्घाटन – अब हमारा एक तीसरा स्कूल बन के तैयार है जो अशोक विहार में है केशवपुरम जोन में। इसमें भी वो हर सुविधा है। 14 क्लास रूम हैं, मेडिकल रूम है, साइंस रूम है, स्पोर्ट्स रूम है, हॉल है, स्टाप रूम है। हर वो सुविधा हम बच्चों को देने को तैयार हैं। और आने वाले एक हफ्ता या दस दिन के अंदर हम इस स्कूल का उद्धाटन करना चाह रहे हैं।हमनेे वो हर सुविधा दी है जैसा कि मैंने आपको बताया कि मेडिकल रूम, साइंस रूम, स्पोर्ट्स रूम हम हर तरह से हर फील्ड में बच्चे को उतारना चाहते हैं। अभी बचपन से ही एक से लेकर पांचवी तक के जितने बच्चे होंगे वो मेडिकल लाइन में भी उनका इंट्रस्ट हो, स्पोर्ट्स में भी उनका इंट्रस्ट हो तो हर सुविधा दी जाएगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *