Train Accident: गोंडा में रेल दुर्घटना के बाद पटरियों के मरम्मत का काम जारी, जानें रेल हादसे के बाद अब कैसे हैं हालात ?

Gonda Train Accident:

Gonda Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा मे हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे के बाद शुक्रवार सुबह मरम्मत का काम चल रहा है।चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए।ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही राजधानी लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भेजी गईं।

Read also-Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदर पर रहेगी पी. वी. सिंधू की नज़र, क्या बदल पाएंगी मेडल का कलर

राहत आयुक्त कार्यालय ने देर रात जारी सूची में बताया कि मृतकों की पहचान बिहार में अररिया के सरोज कुमार सिंह (31 साल), चंडीगढ़ के राहुल (38 साल) और एक अंजान शख्स के रूप में हुई है।नई सूची के मुताबिक, हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 26 को मामूली चोटें आई हैं।रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं – कमर्शियल कंट्रोल: 9957555984, फुरकेटिंग (एफकेजी): 9957555966, मरियानी (एमएक्सएन): 6001882410, सिमलगुरी (एसएलजीआर): 8789543798, तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959, डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960 ।जेसीबी की मदद से ट्रैक से बोगियों को हटा दिया गया है, ताकि मरम्मत का काम जल्द से जल्द हो सके. अपलिंक वाले ट्रैक पर कोई नुकसान नहीं हुआ है, वो तैयार है. लेकिन डाउन लिंक पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए ये भी शुरू नहीं हुआ।

Read also-Mud festival: गोवा में बाल कृष्ण के सम्मान में मनाया गया चिखल कालो ‘मड फेस्टिवल , जानें क्या है मान्यता

रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान- भारतीय रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही सीआरएस जांच के अलावा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *