पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, दिल्‍ली में 81.35 रूपये पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल का दाम 3.86 रुपए बढ़ाकर 103.97 रुपए प्रति लीटर किया गया है। | Total tv, News hindi, Latest news in hindi, Delhi news tv, Khabar hindi,

शनिवार को एक बार फिर तेल कंपनियों ने तेल के दाम में बढ़ोतरी कर दी। आज सुबह एक लीटर पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में लगातार कई दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

शनिवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल 81.35 रूपये तक पहुंच गया। करीब एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल के दाम में 92 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

आज की बात करें तो इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल 81.35 रूपये का मिल रहा है तो कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.87 रूपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 88.02 रूपये देने पड़ रहे हैं तो चेन्‍नई में एक लीटर पेट्रोल 84.40 रूपये प्रति लीटर के दाम में‍ मिल रहा है।

डीजल के दाम की बात करें तो दिल्‍ली में एक लीटर डीजल के दाम 73.56 रूपये है, कोलकाता में एक लीटर डीजल 77.06, मुंबई में 80.11 और चेन्‍नई में 78.86 प्रति लीटर पर बनी हुई हैं।

तेल कंपनियां रोजाना के आधार पर तेल की कीमत तय करती हैं और हर रोज देश में सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किये जाते हैं। पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी का एक कारण इंटरनेशनल मार्केट भी है जहां पर लगातार तेल के दाम में उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते तेल के दाम में तेजी देखने को मिली थी तो इस हफ्ते की शुरूआत के पहले दो दिन तेल के दाम में नरमी देखने को मिली लेकिन एकबार फिर कच्‍चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल की बात करें तो बेंचमार्क कच्‍चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 45.05 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *