देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2975701 हुए

दिल्‍ली – ललित कांडपाल – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 69877 से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं सर्वाधिक 63631 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 69877 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 2975701 हो गई है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 63631 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 2222577 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 55794 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 697330 हो गए हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 23.43 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 74.69 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.87 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 164879 हो गए और 339 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21698 हो गया।

इस दौरान 11749 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 470873 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 626 बढ़ने से सक्रिय मामले 87803 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 3092 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8827 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 244045 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 155 बढ़ने से सक्रिय मामले 11426 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4270 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1082 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 142908 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

हरियाणा में मरीजों की संख्या 576 बढ़ने से सक्रिय मामले 8131 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 585 लोगों की मौत हुई है, वहीं 620 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 43413 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *