WhatsApp पर एक कॉल बन सकती है आपके लिए खतरा, संचार मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Call: A call on WhatsApp can become a threat to you, Ministry of Communications issued an alert, WhatsApp calls,threatening calls,telecom ministry,fraud communications,financial frauds,DoT advisory,cyber-crime helpline, #WhatsAppCalls, #freecalling, #stayconnected, #videocalling, #VoiceCalling, #ConnectAnywhere, #InstantMessaging, #CommunicationMadeEasy, #callyourlovedones-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

WhatsApp Call: व्हाट्सएप पर अक्सर हमें अलग-अलग नंबरों से मैसेज और कॉल आते हैं, जिसे कई बार हम अनजाने में उठा लेते हैं लेकिन वह फ्रॉड कॉल हो सकती है। संचार मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के तहत यह जानकारी दी है कि स्मार्टफोन यूजर्स कुछ नंबरों से आने वाली कॉल न उठाए। ये नंबर विशेष रूप से विदेशी मूल के होते हैं और यह स्पेमर यूजर्स को कॉल करके खुद को सरकारी अधिकारी बताते हैं और उन्हें ठगते हैं। ऐसे में आपको इस फ्रॉड से बचकर रहने की जरूरत है। टेलीकॉम कंपनी ने बताया है कि यूजर्स को बताया जाता है कि वह दूरसंचार विभाग से बात कर रहें है और उनके नंबर का गलत उपयोग किया जा रहा है और फोन से गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में कई लोग भय के कारण उनकी बातों में आ जाते हैं।

Read Also: दिल्ली हादसे में छात्रों का बड़ा दावा, प्रशासन पर लगाया आंकड़े छिपाने का आरोप

बता दें कि यह कॉल्स भी उसी तरह से आती हैं जैसे साइबर क्राइम में अपराधी CBI ब्रांच के नाम से लोगों को फोन करके CBI अधिकारी होने का दावा करते हैं। अपराधी यूजर्स को कहते हैं कि उनके नाम से अवैध कार्य हो रहे है या फिर उन पर किसी मामले में FIR दर्ज है। अपराधी ऐसे मामलों का दावा करते हैं और पैसों की मांग करते हैं।

Read Also: HCS मीनाक्षी दहिया को HC से राहत, रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार पर लगी रोक

दूरसंचार मंत्रालय ने जारी की चेतावनी- दूरसंचार मंत्रालय ने स्मार्टफोन यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से आपको ठगने का प्रयास करेंगे और आपकी निजी जानकारी चुराने का भी प्रयास करेंगे। यदि यूजर्स को ऐसी कोई भी कॉल आए तो www.sancharsathi.gov.in पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है। दूरसंचार विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और किसी के साथ भी जानकारी साझा न करने की सलाह दी है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है कि दूरसंचार विभाग की ओर से किसी भी व्यक्ति को कॉल नहीं की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *