राष्ट्रपति मुर्मू को मिला फिजी के सर्वोच्च नागरिक का सम्मान, CM योगी ने दी बधाई

Fiji Highest Civilian Honor: President Murmu received the honor of Fiji's Highest Civilian, CM Yogi congratulated, Draupadi Murmu,Indian News,UP News,fiji news,yogi adityanath,President Ratu Wiliame Maivalili Katonivere Companion of the Order of Fiji, President Droupadi Murmu, #DropadiMurmu, #indian, #Fiji, #UPNews, #CMYogi-Youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Fiji Highest Civilian Honor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार यानी की आज 6 अगस्त को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया।

Read Also: हैकिंग का ये तरीका अपना रहे हैं हैकर्स, जानें कैसे रखे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सेफ

बता दें, अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जैसे-जैसे भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से उभर रहा है, हम एक मजबूत, लचीला और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए आपकी प्राथमिकताओं के अनुसार फिजी के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार हैं। इनमें हमारा लोकतंत्र, हमारे समाज की विविधता, हमारे नस्ल के सभी मनुष्य समान हैं, और हर व्यक्ति की स्वतंत्रता, सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता शामिल हैं। ये साझा मूल्य शाश्वत हैं और आगे भी हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यहां बिताए अपने थोड़े से समय में मैं देख सकती हूं कि बाकी दुनिया को फिजी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। फिजी की सौम्य जीवनशैली, परंपराओं और रीति-रिवाजों के प्रति गहरा सम्मान, खुला और बहुसांस्कृतिक वातावरण, फिजी को तेजी से संघर्षों में घेर रही इस दुनिया में खास बनाता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि फिजी वह जगह है जहां बाकी दुनिया अपनी खुशियां ढूंढने आती है।

Read Also: दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर लग सकती है लंबी कतार, 15 अगस्त तक होगी एंट्री गेट पर तीन स्तरीय सुरक्षा जांच

CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को दिए गए सम्मान पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी का सर्वोच्च सम्मान Companion of the Order of Fiji से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का सबसे बड़ा प्रतीक है, जो भारत की विश्वव्यापी शांति, सहयोग और सद्भावना के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देशवासियों को बधाई और राष्ट्रपति को हार्दिक अभिनंदन!

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *