Sheikh Hasina : शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने की कैसे आई नौबत ? जानिए वजह

Bangladesh protests , Sheikh Hasina News , Bangladesh Violence , Astrologer Predicts Hasina Attacks , Sheikh Hasina leaves Bangladesh

Sheikh Hasina : बांग्लादेश हिंसा की आग दिन पे दिन सुलग रही है.हिंसा के बीच हालात बेहद ही खराब होते जा रहे है.हजारों लोगों ने सड़को पर उतरकर सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया.इस घटना के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेख हसीना ने पीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है.

बता दें कि इस हिंसा के पीछे का कारण नौकरी में आरक्षण खत्म करने और और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भड़की हिंसा में 19 पुलिसकर्मियों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. सैकड़ों लोग घायल हैं. हालात इतने खराब हैं कि पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगाया गया है और इंटरनेट पर बैन लगाया गया है. सेना अब पूरे देश में तैनात हो गई है.

Read also- हैकिंग का ये तरीका अपना रहे हैं हैकर्स, जानें कैसे रखे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सेफ

Raed also –राष्ट्रपति मुर्मू को मिला फिजी के सर्वोच्च नागरिक का सम्मान, CM योगी ने दी बधाई

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश की स्थिति पर “बहुत बारीकी से” नजर रख रहा है और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश से भागने के बाद शांति और संयम बरतने का आह्वान कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि महासचिव बांग्लादेश में वीकेंड में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों की निंदा करते हैं. वे देश में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और अंतरिम सरकार के गठन की योजना के बारे में सेना प्रमुख की घोषणा भी शामिल है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *