Manish Sisodia Get Bail: 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया, जश्न की तैयारी में जुटी AAP

Manish Sisodia Get Bail: आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मंजूर कर ली है । वह 17 महीने के बाद जेल से रिहा होने वाले हैं।सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (एएपी) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।दिल्ली की मंत्री आतिशी के घर के गेट को गुब्बारों से सजाया गया है।संजय सिंह, गोपाल राय सहित पार्टी के आला नेता और दूसरे लोग आतिशी के घर पर जमा होकर सिसोदिया की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में सिसोदिया को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि वो त्वरित न्याय के अपने अधिकार से वंचित हो गए हैं क्योंकि 17 महीने जेल में रहने के बावजूद मुकदमा अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

Read also-वायनाड भूस्खलन ने हर जगह मचाई तबाही, लापता लोगों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

मनीष सिसोदिया को मिली राहत – दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली  है। मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे हैं जिस पर AAP की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।बता दें, कि आबकारी नीति और मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया 17 महीने से जेल में बंद थे। सिसोदिया की जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत दी है।

Read also-भूपेंद्र हुड्डा के विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के बयान पर बिफरे वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल

शर्तों के साथ मिली जमानत- सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। सिसोदिया को 10 लाख के मुचलके पर ये जमानत मिली है। इसके साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने और सोमवार व गुरुवार को थाने में हाजरी लगाने के लिए भी कहा गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *