Brazil Plane Crash: ब्राजील में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया.इस विमान में 62 लोगों थे जो क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई .दुर्घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाउलो के पास 62 लोगों को ले जा रहा एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.कॉन्डोमिनियम परिसर में एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है. हालांकि, घर में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.Brazil Plane Crash
Read also- Ola Electric मोबिलिटी का शेयर पहले दिन के कारोबार में 20 फीसदी चढ़ा
एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियाज द्वारा संचालित एटीआर-72 विमान पराना राज्य के कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस जा रहा था. साओ पाउलो के राज्य अग्निशमन दल ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विन्हेडो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सात दल भेजे.
Read also- Delhi Weather: दिल्ली -NCR में वीकेंड पर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, जानें दिल्ली में कब तक बरसेंगे बादल
58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे- एयरलाइन वोपास ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे. बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई.
