पैरालंपिक के पदक विजेताओं पर रुपयों की बरसात, मिलेंगे इतने लाख रुपए

Paralympics Cash Prize: 

Paralympics Cash Prize:  भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने पिछले महीने पेरिस पैरालंपिक गेम्स में मेडल जीतने वाले देश के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए कुल 50 लाख रुपये के पुरस्कार का ऐलान किया है।भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक गेम्स में एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज समेत कुल पांच मेडल जीते थे। भारत को महिलाओं के इवेंट में पहली बार मेडल मिले।

Read also-जम्मू-कश्मीर में थमा चुनाव प्रचार, 26 सीटों पर बुधवार को होगा मतदान

 नितेश कुमार को मिलेगे इतने पैसे- मेन्स सिंगल्स एसएलथ्री कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले नितेश कुमार को 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं सिल्वर मेडलिस्ट सुहास यथिराज (मेन्स सिंगल्स एसएलफोर) और तुलसीमति मुरुगेसन (वुमेंस सिंगल्स एसयूफाइव) को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

खिलाड़ियों ने रचा इतिहास-  जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनीषा रामदास (वुमेंस सिंगल्स एसयूफाइव) और नित्या श्री सिवन (वुमेंस सिंगल्स एसएचसिक्स कैटेगरी) में से हर एक को साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे।तुलसीमति, मनीषा और नित्या ने पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

Read also-Health: अगर 50 की उम्र में दिखना चहाते है 30 का तो सुबह-शाम करें ये काम

पैरालंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन –पेरिस में हुए पैरालंपिक 2024 के आयोजन में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 27 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पैरालंपिक गेम्स में भारतीय दल का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्वदेश लौटने पर भारतीय दल का आज ढोल नगाड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया था । इस दौरान खिलाड़ियों के परिजन और कई अन्य लोग वहां मौजूद थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *