PM मोदी ने ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सहरावत से फोन पर की बात, कहा- देशवासियों के लिए आपका जीवन प्रेरक है

Paris Olympics: PM Modi spoke to Olympic bronze medalist wrestler Aman Sehrawat on phone, said- Your life is inspiring for the countrymen. Paris olympics 2024, india olympics 2024, narendra modi, aman sehrawat, Sports News in Hindi, Sports News in Hindi, Sports Hindi News,

Paris Olympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन सहरावत की शनिवार 10 अगस्त को तारीफ की और कहा कि उनका जीवन देश के लोगों के लिए प्रेरक है। Paris Olympics:

Read Also: आखिरी प्वाइंट गंवाने की वजह से पहलवान रीतिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल में हार मिली

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने 21 साल के पहलवान को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि वे इस ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के हैं और उनकी ये कामयाबी लंबे वक्त तक देश को खुशी देती रहेगी। PM मोदी ने कहा कि सहरावत ने कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था और उन्होंने खुद को कुश्ती के लिए समर्पित कर दिया। सहरावत ने उन्हें दी गई सभी सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और अगले ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का भरोसा जताया।

Read Also: वायनाड भूस्खलन का PM मोदी ने लिया जायजा, पीड़ितों का बांटा दर्द

दरअसल, सहरावत ने शुक्रवार 9 अगस्त को पेरिस ओलंपिक खेलों में पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन, पेरिस ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले इकलौते भारतीय पुरुष पहलवान थे और उन्होंने निराश नहीं किया। सहरावत ने ब्रॉन्ज प्ले-ऑफ में 13-5 से जीत हासिल की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *