आखिरी प्वाइंट गंवाने की वजह से पहलवान रीतिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल में हार मिली

Paris Olympics: Wrestler Ritika Hooda lost in the quarter-finals due to losing the last point. reetika hooda, reetika hooda news, reetika hooda news, paris olympics, reetika womenswear, #ReetikaHooda, #ParisOlympics2024, #paris, #ParisOlympics, #Paris2024, #Paris2024Olympics, #Sports, #SportsNews, #indian-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Paris Olympics: भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा को पेरिस ओलंपिक महिला कुश्ती के 76 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की एइपेरी मेतेट के खिलाफ बराबरी के बाद आखिरी प्वाइंट गंवाने के कारण हार का सामना करना पड़ा। अपना पहला ओलंपिक खेल रही 21 साल की रीतिका ने टॉप सीड पहलवान को कड़ी टक्कर दी और शुरुआती वक्त में वे एक प्वाइंट की बढ़त बनाने में कामयाब रहीं। Paris Olympics: 

Read Also: वायनाड भूस्खलन का PM मोदी ने लिया जायजा, पीड़ितों का बांटा दर्द

बाद में रीतिका ने कड़ी टक्कर देने के बावजूद ‘पैसिविटी यानी बहुत ज्यादा रक्षात्मक रवैये की वजह से एक प्वाइंट गंवाया जो इस मैच का आखिरी प्वाइंट साबित हुआ। नियमों के मुताबिक मुकाबला बराबर रहने पर आखिरी प्वाइंट बनाने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है।

Read Also: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, मिलेगी फ्री बस की सुविधा

किर्गिस्तान की पहलवान अगर फाइनल में पहुंचती है तो रीतिका के पास रेपेचेज से ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने का मौका होगा। इस वेट कैटेगरी में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली पहलवान रीतिका ने इससे पहले टेक्निकल सुपीरियॉरिटी से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *