Har Ghar Tiranga: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

Har Ghar Tiranga Bike Rally: Vice President Jagdeep Dhankhar flagged off the 'Har Ghar Tiranga' bike rally in Delhi

Har Ghar Tiranga Bike Rally: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल हुए है । इस मौके पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। Har Ghar Tiranga एक अभियान है, जो आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है।

Read Also: Hathras incident: कोर्ट में हुई 11 आरोपियों की पेशी, 23 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

इसके साथ ही उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि 2021 में भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के मौके पर इसे शुरू किया गया था। अब ये एक आंदोलन बन गया है। लगातार करोड़ों लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं। इसमें कोई शंका नहीं है कि आने वाली 15 अगस्त पर नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने कहा, “देशवासियों इस पहल का लक्ष्य लोगों के दिल में, लोगों की आत्मा में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Read Also: Bijnaur: बिजनौर में रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, करीब एक दर्जन घायल

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश के कोने-कोने में Har Ghar Tiranga के लिए माहौल बनाकर आज लोग इसमें भाग ले रहे हैं। देश को जगाने के लिए ‘Har Ghar Tiranga’ यात्रा शुरू हो गई है और यह एक आंदोलन बन गया है। यह आंदोलन देश को मजबूत करने के लिए है साथ ही इस तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और किंजरापू राममोहन नायडू भी शामिल हुए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *