Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया की बुधवार से शुरू होने दिल्ली पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की वजह से सुरक्षा और सतर्कता की वजह से दिल्ली पुलिस के निवेदन पर ये फैसला लिया गया है। अब Manish Sisodia की पदयात्रा शुक्रवार 16 अगस्त से शुरू होगी।
Read Also: Cyber Crime: IIT जोधपुर की प्रोफेसर को साइबर ठगों ने 10 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट,12 लाख ठगे
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ये जानकारी दी है। कि दिल्ली के लोगों से मिलने के लिए बुधवार को ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए। अब ये पदयात्रा 14 अगस्त की जगह 16 अगस्त को उसी जगह, ग्रेटर कैलाश से शुरू होगी।
Read Also:Vinesh Phogat: विनेश फोगाट प्रकरण में खेल पंचाट ने 16अगस्त तक टाला फैसला, महाबीर फोगाट ने दिया ये बयान
इसके साथ ही झंडा फहराने के विवाद पर भी सौरभ भारद्वाज ने चर्चा की। 15 अगस्त को चुनी हुई सरकार का कोई भी मंत्री झंडा फहराए, इससे दिल्ली की जनता का सम्मान होता है साथ ही उन्होंने कहा है कि वास्तव में आजादी का अर्थ है कि चुने हुए लोग देश और राज्य को चलाएँ, न कि थोपे हुए लोग।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

