Cricket : अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से दी शिकस्त, 208 रन का लक्ष्य 48.1 ओवर में किया हासिल
Sports Desk : एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 208 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत के सबसे बड़े हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर रहे, जिन्होंने 108 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।Cricket
Read Also: Bollywood : दिवाली पर कटरीना-विक्की ने पहली बार दिखाया बेटे विहान का चेहरा, मम्मी-पापा संग ट्विनिंग
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती झटकों के चलते 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता भी नहीं खोल सके, जबकि वीके विनीत 8 और उप-कप्तान यशबर्धन चौहान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ से उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। आर्यवीर ने 40 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि अन्वय के बल्ले से 10 रन निकले। एक छोर पर टिके अर्जुन राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 107 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के जड़े। अर्जुन को मनल चौहान का भी साथ मिला और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। मनल ने 11 रन बनाए। निचले क्रम में काव्य पटेल ने 23 रन जोड़कर भारत को 208 रन तक पहुंचाया।Cricket
Read Also: Bihar : 4 लाख मेहमानों की दावत, घुड़दौड़ में थार SUV का इनाम… बेटी की शादी को यूं यादगार बनाएंगे अनंत सिंह
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत भी आसान नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन हमजा जहूर और हसनैन अब्बास डार की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। हसनैन ने 38 रन बनाए, जबकि हमजा ने नाबाद शतक लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। भारत की ओर से मनल चौहान ने तीन विकेट हासिल किए। इस हार के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 10 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात से होगा। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था।Cricket
A tough result for India U19.
Focus now shifts to Tuesday for their next fixture against UAE U19 in the #MensU19AsiaCup.
Scorecard ▶️ https://t.co/WullKDGgH4 https://t.co/Bl5f0KSFHv
— BCCI (@BCCI) November 8, 2026
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterCricket

