Julaana: जींद में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 27 यात्री घायल

Julaana: Heavy collision between bus and truck in Jind, 27 passengers injured

Julaana: जुलाना से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय NH-152 डी पर आज एक भयंकर रोड हादसा हुआ जिसमें सवारी से भरी एक निजी बस हाईवे पर खड़े ट्राला से टकरा गई जिसमें बस सवार लगभग 27 लोग घायल हो गए जिनमें घायल लोगों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमे से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया। बाकी के घायलों का इलाज जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है घटना की सूचना पाकर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

Read Also: Bihar Bridge: भागलपुर के सुल्तानगंज में बन रहे फोरलेन पुल का एक हिस्सा फिर गंगा नदी में ध्वस्त

आपको बता दें कि हादसा इतना भयंकर था कि बस चालक का सर कट कर ट्राले में जा फंसा जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए राहत कार्य के लिए जुलाना के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल में भिजवाया गया मौके पर पहुंचे जुलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि NH-152 D के ऊपर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया।

Read Also: Udaipur: उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, 2 छात्रों के बीच चाकूबाजी के बाद इलाके में तनाव

इसके साथ ही मौके पर पहुंचे जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी रवि हुड्डा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर सड़क हादसा हो गया है सूचना मिलते हैं हमारी टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया तथा प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *