देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3310234 हुई

COVID-19 : कोरोना वायरस के 2338 नए केस आए, 19 मरीजों की मौत, covid news

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 75750 से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 56013 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 75750 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 3310234 हो गई है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 56013 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 2523771 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1023 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 60472 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 725991 हो गए हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 21.93 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 76.24 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.83 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 173195 हो गए और 295 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23089 हो गया।

इस दौरान 7637 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 522427 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 2276 बढ़ने से सक्रिय मामले 92208 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 3541 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8473 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 286720 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 522 बढ़ने से सक्रिय मामले 12520 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4347 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1154 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 148897 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

हरियाणा में मरीजों की संख्या 269 बढ़ने से सक्रिय मामले 9758 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 634 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1117 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 47613 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *