राहुल गांधी कश्मीर के लोगों को गुमराह कर रहे हैं, 370 दोबारा लागू करना चाहते हैं- Jitan Ram Manjhi

Hayana Election :

Political News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार 5 सितंबर को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की झूठी उम्मीद देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और वे दोबारा धारा 370 वहां लागू करना चाहते हैं।

Read Also: ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत करेंगे PM मोदी, वाटर मैनेजमेंट विजन को मिलेगा बढ़ावा

माझी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना- जीतन राम माझी का ये बयान राहुल गांधी का एक जनसभा में दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनका इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतता है तो जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दे दिया जाएगा। मांझी शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के गया में थे। Political News

Read Also: जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह… जारी करेंगे BJP का चुनावी घोषणापत्र

राहुल गांधी 370 दोबारा लागू करेंगे? माझी का कहना था कि कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होने है ऐसे में चुनाव में कश्मीर के लोगों को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी इस प्रकार की बात कर रहे हैं। हम समझते हैं कि वो कुछ नहीं करेंगे, वो 370 की धारा को पुन: वहां पर लागू करना चाहते हैं। वे लोग ऐसे लोग हैं जो पाकिस्तान परस्ती लोगों के साथ हाथ मिलाया है और अगर खुदा न खास्ता, ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन अगर उन लोगों के गठबंधन की सरकार आ गई तो कश्मीर हमारा पाकिस्तान में चला जाएगा और उसके प्रतिपादक राहुल गांधी जी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *