टोरेंट पावर ने ग्रीन प्रोजेक्ट के लिए 64 हजार करोड़ रुपये के निवेश का दिया भरोसा

business-news-torrent-power-assured-investment-of-rs-64-thousand-crore-for-green-project-power-stock-torrent-power-ltd-torrent-power-torrent-power-share-price-renewable-energy-projects-power-sh

Business News: टोरेंट पावर ने सोमवार को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 64,000 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा दिया। कंपनी ने बताया कि इससे करीब 26,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कई सेक्टर में काम करने वाली टोरेंट समूह की एकीकृत बिजली कंपनी टोरेंट पावर लिमिटेड ने हरित और टिकाऊ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। Business News:

Read Also: NDA सरकार के 100 दिन पूरा होने पर BJP करेगी कई कार्यक्रमों का आयोजन

कंपनी ने सोमवार को गांधीनगर में ‘री-इन्वेस्ट’ कार्यक्रम के चौथे संस्करण में केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को दो ‘शपथ पत्र’ सौंपे। ‘री-इन्वेस्ट’ का आयोजन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सीआईआई के साथ मिलकर किया है। बयान के अनुसार कंपनी ने 2030 तक 57,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावाट की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता हासिल करने के लिए एक ‘शपथ पत्र’ सौंपा है।

Read Also: वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने की होड़ में पटरी पर गिरी BJP विधायक, बड़ा हादसा टला

इस निवेश से करीब 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। दूसरा ‘शपथ पत्र’ 7,200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक लाख किलो टन प्रति वर्ष (केटीपीए) क्षमता वाले ग्रीन अमोनिया उत्पादन संयंत्र के लिए है। कंपनी के मुताबिक इससे करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *