दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारत में हो रही थी सप्लाई !

नई दिल्ली (दिवांशु मल्होत्रा की रिपोर्ट)– दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स तस्करी का धंधा हर रोज फल फूल रहा है। दिल्ली एनसीआर में ना केवल पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और म्यांमार से ड्रग्स को लाकर सप्लाई किया जाता है। बल्कि अब नेपाल से भी हिंदुस्तान में ड्रग्स तस्करी ने जोर पकड़ लिया है। इसी बीच दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिस्ट की नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक ऐसे ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है जो नेपाल से ड्रग्स को लाकर दिल्ली एनसीआर मे सप्लाई करता है। तस्कर के पास से करीब 1 किलो हशीश ड्रग बरामद हुई है जिसकी कीमत लाखों में है।

दरअसल साउथ डिस्ट्रिक्ट के नारकोटिक्स सेल को यह जानकारी मिली थी कि रविवार रात संगम विहार इलाके में बांध रोड के पास एक तस्कर पहुंचने वाला है जिसके पास भारी मात्रा में ड्रग्स है। खुफिया सूचना मिलने के बाद साउथ जिले की नारकोटिक्स सेल की टीम जिसका नेतृत्व कर रहे थे। एसीपी ऑपरेशन बिजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर पीके झा ने संगम विहार इलाके में बांध रोड के पास प्राप्त लगाया और एक शख्स को इंटरसेप्ट किया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो से ज्यादा हशीश ड्रग्स बरामद हुई। उस शक्स ने अपना नाम अर्जुन बताया। पुलिस की पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है लेकिन पिछले कुछ सालों से दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रह रहा है।

Also Read- साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने निकाली ये नई तरकीब

अर्जुन ने खुलासा किया की एक प्रमोद नाम का शख्स जो नेपाल का रहने वाला है वह नेपाल से हिंदुस्तान में खुफिया तरीके से ड्रग्स के साथ दाखिल होता है । उसके बाद रक्सौल से ट्रेन के जरिए दिल्ली आकर अर्जुन को ड्रग्स देता है और फिर अर्जुन दिल्ली एनसीआर में बैठे ड्रग्स सप्लायर को ड्रग्स सप्लाई करता है।

फिलहाल पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है अर्जुन से बरामद हुई 1 किलो से ज़्यादा हशीश ड्रग्स की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। लेकिन अब पुलिस को उस प्रमोद नाम के ड्रग्स तस्कर की तलाश है जो नेपाल से ड्रग्स को लाकर दिल्ली में अर्जुन को सप्लाई करता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *