केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी ये जानकारी

केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की है। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में वैक्सीन मैनेजमेंट पोर्टल यू-विन का उद्घाटन करेंगे।

Read Also: सागर में 42वें दीक्षा दिवस समारोह में शिरकत कर लोक सभा अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में वैक्सीन मैनेजमेंट पोर्टल यू-विन का उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए डेवलेप किया गया है। अभी सरकार इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संचालित कर रही है। केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह जानकारी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा यू-विन प्लेटफॉर्म, कोविड-19 वैक्सीन प्रबंधन प्रणाली को-विन का ही रूप है, पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी ये पायलट मोड में चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों के प्रत्येक टीकाकरण कार्यक्रम को कवर करता है। इसमें तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और माताओं तथा हर साल जन्म लेने वाले लगभग 2.7 करोड़ बच्चों के टीकाकरण और दवाओं का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। सरकार टेलीमेडिसिन और ई-रक्तकोष जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई पोर्टल पर पहले से ही काम कर रही हैं और कोशिश की जा रही है कि उन्हें भी एक ही पोर्टल में एकीकृत किया जाए।

Read Also: PM मोदी ने वर्धा में ‘नेशनल पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को, बिना आर्थिक-सामाजिक भेदभाव के, योजना में शामिल किया गया है। यह योजना भी अक्टूबर में लॉन्च की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के विस्तार से देश के छह करोड़ नागरिकों और करीब साढ़े चार करोड़ परिवारों को फायदा होगा।

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी होने के आरोपों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बयान दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और इस पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी देशभर से भक्तों और साधु संतों ने भी इस मामले को लेकर आक्रोश जताया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *